न्यूज़ पंजाब
आज शनिवार दिनांक 4/10/25 को विश्वकर्मा निवास प्रबंधन सोसाइटी (VNPS) की मासिक बैठक चेयरमैन जतिंदर मित्तल के आफिस में रखी गई। जिसमें विशेष रूप से संगठन के प्रधान गुरपाल सिंह ,अग्रवाल समाज के प्रधान सुभाष गर्ग, महामंत्री वेद प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष गर्ग, उप प्रधान विनोद गर्ग, मोहित मित्तल, जसवीर सिंह गरचा , सेबी गरचा ,पूर्व काउंसलर परमजीत सिंह टोना गरचा ,सतीश कुमार, साहिल, रजत गोयल, सुनील सिंगला ,दीपक पासवान, विक्की गर्ग सुजीत कुमार, सौरभ मित्तल आदि अनेक संस्था के सदस्यों ने भाग लिया।
लगभग 2 घंटा चली इस बैठक में विशेष तौर पर मकान मालिकों को आने वाले समय की चुनौतियों का डटकर सामना करने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया। सभी मकान मालिकों को विशेष हिदायत दी गई की एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कानून का पालन करते हुए और प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने मकानो विशेष तौर पर मजदूर वर्ग के रहने हेतु बनाए मलकारों में रहने वाले प्रत्येक किराएदार का पहचान पत्र आधार कार्ड आदि लेना अनिवार्य करना चाहिए। साथ ही गलत अंसरों को किसी भी कीमत पर अपने मकान में प्रवेश करने से रोकना चाहिए ।
ऐसा करने से क्षेत्र में होने वाली लूटमार नशाखोरी और अनेक प्रकार के होने वाले जुर्म को कम करने में सहयोग मिलेगा। सभी संस्था के सदस्यों( वेहड़ा मालिकों )ने अपनी संस्था के मेंबरों को बढ़ाने और दी गई हिदायतों का पालन पहल के तौर पर करने का संकल्प लिया गया ताकि शहर में प्रशासन को उचित सहयोग किया जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिले।
गलत व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाएगा।
