पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिन्द्र मित्तल ने कहा : जी.एस.टी. दरों में कटौती से उपभोक्ताओं को होगी 2 लाख करोड़ की बचत

न्यूज़ पंजाब

लुधियाना, 24 सितम्बर : यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन और पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिन्द्र मित्तल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जी.एस.टी. की दरों में की गई हालिया कटौती भारत की अर्थव्यवस्था को नई उर्जा प्रदान करेगी। जी.एस.टी. दरों में कटौती से उपभोक्ताओं को 2 लाख करोड़ रुपए की बचत होगी।

यह कदम आम लोगों के हाथों में बचत के लिए अधिक पैसा लाएगा। उन्होंने इसे नीतिगत सुधारों की दिशा में एक ठोस कदम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। ऐसे में जी.एस.टी. कौंसिल द्वारा की गई कर दरों की समीक्षा और कटौती उपभोक्ताओं के साथ साथ व्यापार और उद्योग क्षेत्र के लिए भी राहत लेकर आई है।