यूसीपीएमए नेता इंद्रजीत सिंह नवयुग हो सकते हैं लकी टीम के उम्मीदवार: अध्यक्ष लकी और जैन, नवयुग, सरहाली, सोनू नाज ने कई इलाकों में की बैठकें

लुधियाना, 12 अगस्त – यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के चुनावों के लिए आज यूसीपीएमए के वर्तमान अध्यक्ष श्री हरसिमरजीत सिंह लकी ने अपनी टीम के संभावित उम्मीदवारों के साथ साइकिल मार्किट के कई नेताओं से मुलाकात की और चुनावों को लेकर सहयोग मांगा और रणनीति तैयार की।

इस दौरान उनके साथ इंद्रजीत सिंह नवयुग, राजीव जैन, राजिंदर सिंह सरहाली, सुरिंदर पाल सोनू नाज़, राजिंदर नारंग, कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने हेमराज कपला, सुरिंदर मोहन सिंह नीलम साइकिल, अछरू राम गुप्ता, गोगी बंसल, बिटू बंसल, विनोद कपला, अजीत कुमार, जसविंदर डावर समेत कई नेताओं से मुलाकात की, जहाँ नेताओं ने लकी टीम के लिए सहमति जताई।

इस दौरान प्रमुख उद्योगपति प्रभजोत सिंह राजू जे.जे. ने भी लकी ग्रुप के समर्थन की घोषणा की है।

इंदरजीत सिंह नवयुग होंगे उम्मीदवार

सूत्रों के अनुसार, यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नवयुग को लकी टीम में शामिल करने के लिए उनकी सहमति ले ली गई है और उन्हें किसी भी पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। नवयुग के टीम में शामिल होने से लकी ग्रुप को बड़ा लाभ होगा।

लकी टीम के संभावित उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह नवयुग, राजिंदर सिंह सरहाली और सुरिंदर पाल सिंह सोनू नाज़ के साथ युवराज छाबड़ा, वरिष्ठ नेता अवतार सिंह आज़ाद, अध्यक्ष लघु उद्योग संघ न्यू जनता नगर, गुरमीत सिंह गेंदू, अध्यक्ष लघु उद्योग संघ शिमलापुरी डाबा रोड, पार्षद जगमीत सिंह नोनी, राजपाल सिंह चावला साइकिल, नरिंदर नागपाल नागपाल इंडस्ट्रीज सहित गिल रोड, गोबिंद पुरा मार्किट , शिमला पुरी मिक्स लैंड के कई इलाकों में सदस्यों के साथ बैठकें कर रहे हैं। टीम मतदाताओं को उनके पूर्ण समर्थन के लिए धन्यवाद भी दे रही है।