लुधियाना, 9 अगस्त, 2025 – यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (UCPMA) के आगामी आम चुनावों के लिए उम्मीदवारों और ग्रुपो के गठबंधन ज़ोरों पर हैं। आज यूसीपीएमए के अध्यक्ष श्री हरसिमरजीत सिंह लकी के ग्रुप को उस समय और बल मिला जब नवयुग ग्रुप ने लकी समूह को अपना खुला समर्थन देने की घोषणा की।
गौरतलब है कि इंदरजीत सिंह नवयुग का मतदाताओं के बीच अच्छा प्रभाव है। मिक्सलैंड क्षेत्र में, जहाँ एसोसिएशन के सबसे ज़्यादा वोट हैं, इंदरजीत सिंह नवयुग, राजिंदर सिंह सरहाली, सुरिंदर पाल सिंह सोनू नाज़ और सतनाम सिंह मक्कड़ के एक साथ आने से लकी समूह को काफ़ी मज़बूती मिलेगी। पिछले कई दिनों से अलग-अलग ग्रुप इंदरजीत सिंह नवयुग को अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन गुरमीत सिंह कुलार, अवतार सिंह भोगल, हरसिमरजीत सिंह लकी, जतिंदर मित्तल, राजिंदर पप्पू नारंग, युवराज छाबड़ा, राजिंदर सरहाली, सोनू नाज़ और सतनाम सिंह मक्कड़ नवयुग ग्रुप को साथ लाने में कामयाब रहे। यूसीपीएमए के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार ने अपने कार्यालय में बैठक बुलाई और उपरोक्त घोषणा की।

इंद्रजीत सिंह नवयुग ने इस दौरान नेताओं को आश्वासन दिया कि वह लकी ग्रुप का खुलकर समर्थन करेंगे और सभी साथी उन्हें जो भी सेवा सौंपी जाएगी, उसे निभाएँगे। इस दौरान उपरोक्त नेताओं के अलावा मनोज दुआ, चिराग नारंग और अन्य नेता मौजूद थे।

इस दौरान यूसीपीएमए के वर्तमान अध्यक्ष श्री हरसिमरजीत सिंह लकी ने इंद्रजीत सिंह नवयुग और सभी नेताओं का धन्यवाद किया।
