लोकतंत्र, आर्थिक समरूपता और सामाजिक समानता और समरसता से था महाराजा अग्रसेन जी को अटूट लगाव : जतिन्द्र मितल

* महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाई सैक्टर 38-39 में निर्माणाधीन अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जंयति

न्यूज़ पंजाब

लुधियाना । महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) ने लोकनायक, तपस्वी व महादानी महाराजा अग्रसैन की जंयति मनाई गई। स्थानीय चंडीगढ़ रोड स्थित अर्बन एस्टेट सैक्टर 38-39 में निर्माणाधीन अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में विशेष तौर पर पंहुचे

ट्रस्ट चेयरमैन जतिन्द्र मितल ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वह अग्रवाल समाज के पितामह की तरफ से आरम्भ की गई रीत दान में दो एक रुपया व एक ईंट के सिद्धांत पर चलते हुए धर्मशाला के निर्माण में सहयोग करें। भूतल का लेंटर पूर्ण होने के साथ ही समूह अग्रवाल समाज के सहयोग से प्रथम तल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही समूह समाज के उपयोग हेतु धर्मशाला बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए मितल ने कहा कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता और सामाजिक समानता,सामाजिक समरसता महाराजा अग्रसेन जी को अटूट लगाव था। धन की देवी मां लक्ष्मी जी ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए और धन वैभव प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

सैक्टर 38-39 में निर्माणाधीन अग्रवाल धर्मशाला के निर्माण संबधी जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि 24 जून 2023 को विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मितल ने धर्मशाला का शिलान्याल व भूमि पूजन करके इसका निर्माण शुरू करवाया था। ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष गर्ग व महासचिव वेद प्रकाश मितल ,उपाध्यक्ष विनोद गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जंयति समारोह में सहयोग करने वाले शख्शियतों व पधारे गणमान्य अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोशन लाल मितल, रिशीपाल गर्ग, सतपाल सिंगला, संजय गर्ग, रमेश गर्ग, विकास गर्ग, संजीव गर्ग, शाम लाल बंसल, विक्की अग्रवाल, रमेश बांसल, वरदीप ठेकेदार, दीपक मितल सहित अन्य भी उपस्थित थे ।