तिरंगे का केसरियां रंग कुर्बानी,सफेद रंग अमन शांति व हरा रंग हरियाली का प्रतीक : जतिन्द्र मितल  

* विधानसभा पूर्वी में जतिन्द्र मितल ने फहराया गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज

लुधियाना। जिला भाजपा विधानसभा पूर्वी में गणतंत्र दिवस स्थानीय चंडीगढ़ रोड स्थित भाजपा फोकल प्वाइंट मंडल में मनाया गया। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिन्द्र मितल ने बतौर मुख्यतिथि शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी। जिला भाजपाध्यक्ष रजनीश धीमान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जतिन्द्र मितल ने उपस्थित जनसमूह को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते कहा राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा भारत का गौरव है। तिरंगे के तीन रंगो में केसरियां रंग कुर्बानी, सफेद रंग अमन शांति व हरा रंग हरियाली का प्रतीक है। उन्होने मां भारती के चरणों में नमन करते हुए कहा हजारों कुर्बानियां करके हासिल हुए भारतीय संविधान का सम्मान बरकरार रखना हम सब का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के शासनकाल में भारत के विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर हो रहे कदमों का जिक्र करते हुए उन्होने पास ही हवा की बुलंदियो में लहरा रहे तिरंगे ध्वज की तरफ इशारा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में हम लोग नए और समर्थ भारत निर्माण की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। गणतंत्र दिवस के महत्व पर रोशनी डालते हुए मितल ने कहा संविधान के आदर्शो ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, नवल जैन,डा.निर्मल नैय्यर, लक्की शर्मा, सुखदेव सिंह गिल, लीना टपारिया, सुखजीव बेदी,धमिन्द्र शर्मा, साबिर हुसैन, वरिन्द्र सहगल, डोली गोसाईं, विपन विनायक, अनिल मित्तल जसदेव तिवारी,सुरेश मिगलानी,राजेश सहगल, रोमी मल्हौत्रा, रवि चौरसिया,अमित राय, प्रमोद कुमार, हरबंस सिंह सलूजा, अंकुर वर्मा, विनोद राणा, सुरेश अग्रवाल, जतिन्द्र गोरियन, पार्षद अनिल भारद्धाज, पिंकू शर्मा, विक्की राणा, ललन मिश्रा, मुन्ना बाबा,संगीता दुबे, प्रवीण चोपड़ा, एडवोकेट लवप्रीत हीर,सहित अन्य भी उपस्थित रहे।